Saturday, March 26, 2011

बाल गीत: हाथी आया


यह गीत नन्हे मुन्नों को विश्लेषण शब्दों का ज्ञान देने के लिए समर्पित

हाथी आया


हाथी आया, हाथी आया देखो बच्चों हाथी आया!

इसके लम्बे कान तो देखो, इसकी छोटी पूँछ तो देखो !!

लम्बी पूँछ हिलाता आया, हाथी आया हाथी आया !!

मोटे मोटे पैर हैं इसके, बड़े बड़े से कान हैं इसके !
छोटी पूँछ हिलाता आया हाथी आया हाथी आया !!

केला इसको अच्छा लगता गन्ना इसको मीठा लगता !

मोटी तोंद हिलाता आया, हाथी आया हाथी आया !!


बड़े बड़े दो दांत हैं इसके मुंह में छोटे दांत हैं इसके !

बड़ा सा सर हिलाता आया, हाथी आया हाथी आया !!


इसकी चाल बड़ी मतवाली, इसकी सूंड बड़ी मतवाली !

झूम झूम के चलता आया, हाथी आया हाथी आया !!


- राजेश्वरी सक्सेना

1 comment:

  1. बहुत ही सुन्दर कविता...

    इस कविता द्वारा बच्चों को साथ ही साथ कुछ सीखने को भी मिलेगा.

    कविता के द्वारा यह सुन्दर प्रयोग सराहनीय है.

    ReplyDelete